Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in the district hospital over the death of the patient

मरीज की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the district hospital over the death of the patient
मरीज की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की रविवार देर रात मौत होने से खफा उसके परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने आइसोलेशन वार्ड के साथ ही इमरजेंसी कक्ष में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत किया। जिला अस्पताल के कर्मचारी की ओर से तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम निवासी इंद्रपाल की गांव में ही रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गांव में ही एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने ऑक्सीजन की कमी होने की बात कहते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने एंबुलेंस मंगाकर इंद्रपाल को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती करा दिया। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। इंद्रपाल की मौत की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। नाराज लोगों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड व इमरजेंसी कक्ष में भी तोड़फोड़ कर दी, जिस पर अस्पताल कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर रवाना हो गए। उधर, मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत शाहनवाज द्वारा घटना की तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव सोरम निवासी भूरा, अंकुर व अंकित को नामजद करने के साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed