फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in Shahpur police station, trying to take the child

शाहपुर थाने में हंगामा, बच्चे को ले जाने की कोशिश

Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Shahpur police station, trying to take the child
शाहपुर थाने में हंगामा, बच्चे को ले जाने की कोशिश
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर थाने में बागपत से आए ससुराल पक्ष ने गांव काकड़ा निवासी महिला से पांच साल के बच्चे को छीनने की कोशिश की। जिसको लेकर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। सीओ बुढ़ाना ने थाने पहुंचकर विवाद का पटाक्षेप कराया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी प्रियांशी की ससुराल बागपत जनपद के गांव बिहारीपुर में है। पति सूरज कुमार से मनमुटाव के चलते वह काफी दिन से बेटे आरव के साथ मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व पति की बीमारी से मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष दो कार लेकर शाहपुर थाने पहुंचा। प्रियांशी को भी बेटे के साथ थाने बुलवा लिया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष द्वारा कोर्ट से लाए गए आदेशों का हवाला देकर उसके बेटे को उन्हें देने की बात कही।
विज्ञापन

महिला द्वारा इंकार किए जाने पर बच्चे को छीनने की कोशिश की गई। जिससे वहां पर हंगामा हो गया। थाना पुलिस ने उसे कोर्ट की अवमानना बताते हुए चेतावनी दी। जिस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ बुढ़ाना विनय गौतम तत्काल शाहपुर थाने पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। सीओ ने ससुराल पक्ष द्वारा लाए गए कथित कोर्ट के आदेश की कॉपी मांगी, जिस पर ससुराल पक्ष बगले झांकने लगा। सीओ ने शाहपुर थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए महिला को उसका बेटा सौंप दिया। ससुराल पक्ष को कार्रवाई की चेतावनी देकर बैरंग लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed