{"_id":"5e37197b8ebc3e7d63322dff","slug":"uproar-for-running-sugar-mill-of-farmers-khatauli-news-mrt466926062","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने शुगर मिल चलाने को लेकर हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने शुगर मिल चलाने को लेकर हंगामा काटा
विज्ञापन
किसानों का शुगर मिल चलाने के लिए हंगामा
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। मोरना शुगर मिल में खराबी के चलते 27 जनवरी से शुगर मिल बंद पड़ी है। मिल चलाने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मिल में जमकर हंगामा काटा। किसानों ने प्रबंधक से मिलकर शुगर मिल को चलाने की मांग की। मिल प्रबंधक ने जल्द से जल्द मिल चलाने का किसानों को आश्वासन दिया है।
दी किसान चीनी मिल मोरना तकनीकी खराबी के चलते मिल 27 जनवरी से बंद पड़ी है, जिससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा हुआ खराब हो रहा है। शुगर मिल में 27 जनवरी से गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां व भैंसा बुग्गी में खड़ी है, जिनमें गन्ना सूख रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसान ने मोरना मिल पर हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने मिल प्रबंधक से शुगर मिल को चलाने की मांग की। किसानों ने मिल प्रबंधक से कहा कि मिल में जो खराबी है, उसे जल्द से जल्द सही किया जाए। किसानों का गन्ना अन्य दूसरे मिलों में भेजा जाए। वहीं. किसानों ने कहा कि सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी को मिल में बुलाकर गन्ने को दूसरे मिलों में भेजने को लेकर बात जाएगी। वहीं, मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने कहा कि मिल में जेनरेटर की सुविधा की जा रही है। जल्द ही मिल को चालू कर दिया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र चेयरमैन, अजय चेयरमैन, रामपाल सिंह, नरेंद्र विकास, उदयवीर, बिट्टू, रविंद्र, मिंटू, विशाल, रामवीर, टीटू मलिक आदि किसान मौजूद रहे।