फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar by villagers in Tisang village

तिसंग गांव में ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 28 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers in Tisang village
जानसठ। गांव तिसंग में कोरोना पॉजिटिव ग्रामीण के घर कोविड-19 की जांच के लिए पहुंची टीम के साथ परिवार के लोगों ने अभद्रता भी कर दी। जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद टीम ने जांच की।
विज्ञापन

तिसंग में गत दिनों कोविड-19 जांच के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें जांच में दो ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ से डॉक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ग्रामीणों के परिवारों की जांच करने के लिए पहुंची। एक ग्रामीण के परिजनों ने जांच टीम को सहयोग नहीं किया और अभद्रता करने लगे। टीम ने उन लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मीरापुर दलपत पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दोनों कोरोना पॉजिटिव ग्रामीणों परिवार की कोविड-19 की जांच कराई। इसके अलावा जांच टीम ने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अन्य ग्रामीणों की जांच भी की। डॉ अशोक कुमार ने बताया कि तिसंग में शुक्रवार कुल 23 ग्रामीणों की कोविड-19 की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed