फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar at Pollution Control Board office, lockdown

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर हंगामा, तालाबंदी की

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Pollution Control Board office, lockdown
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर हंगामा करते युवक पर लाठी फटकारती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर हंगामा, तालाबंदी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों से बदसलूकी कर उन्हें प्रदूषित पानी पिलाने व सरकारी कागजात फाड़ने का प्रयास किया। दफ्तर की तालाबंदी कर कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लाठियां फटकाकर खदेड़ते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर रालोद ने थाने पर धरना देकर विरोध जताया।
नई मंडी स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर पर बृहस्पतिवार दोपहर मंसूरपुर क्षेत्र से कुछ युवक पहुंचे और हंगामा करने लगे। दफ्तर में मौजूद प्रयोगशाला सहायक सर्वेश कुमार, जेआरएफ मनीष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज मित्तल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की करते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों को प्रदूषित पानी पिलाने और सरकारी कागजात छीनकर फाड़ने का प्रयास किया गया। सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर बंधक बनाते हुए दफ्तर की तालाबंदी कर दी और सड़क पर बैठकर धरना देते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। विरोध करने पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए सभी को वहां से खदेड़ दिया। मामले में प्रयोगशाला सहायक सर्वेश कुमार ने पांचों आरोपियों हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी विशाल बोपाड़ा व हिमांशु, गांव बुड़ीना कलां निवासी सार्थक लाटियान, गांव खान्नूपुर निवासी विकास शर्मा और गांव जसोई निवासी काजी फैज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर रालोद नेता संजय राठी, सुधीर भारतीय, विदित मलिक आदि थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने मौके पर पहुंचकर रालोद कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत करते हुए धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed