फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UPPSC exam will be held at 17 centers in the district

Muzaffarnagar News: जिले में 17 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी की परीक्षा

Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
UPPSC exam will be held at 17 centers in the district
जिला पंचायत सभागार में पीसीएस- प्री परीक्षा संबधी बैठक लेते डीएम।
यूपीपीएससी की परीक्षा 14 मई को दो पॉलियों में होगी
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर डीएम, एडीएम व डीआईओएस ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा जिले में 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों निर्देश जारी किए।
यूपीपीएससी की परीक्षा 14 मई को दो पॉलियों में होगी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने दिशा-निर्देशों से केंद्र पर्यवेक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 7740 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहली पाली सुबह साढ़े बजे से शुरु होगी जो साढ़े 11 बजे तक चलेगी। उसके बाद दूसरी पाली ढ़ाई बजे से शुरु होकर साढ़े चार बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षा के दस मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। बीच-बीच में सचल दस्तों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक कक्ष में दो निरीक्षक रहेंगे। किसी भी को परीक्षा कक्ष में फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि यूपीपीएससी परीक्षा नकल विहीन, निर्विघ्न और शुचितापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि परीक्षार्थियों की चेकिंग पर विशेष ध्यान देना है। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करेंगे।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह यूपी की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी से काम करेंगे। पहले ही सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ लेंगे, ताकि बाद में कोई शिकायत या गलती का मौका ना मिले। इस मौके पर एडीएम राजस्व व वित्त गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।


इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
यूपीपीएससी परीक्षा के लिए जिले के 17 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज मेरठ रोड, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इटंर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सरकुलर रोड, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, सनातन धर्म कॉलेज, गांधी पॉलीटेक्निक भोपा रोड, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल शाकुंतलम्, न्यू होरिजोन स्कूल परिक्रमा मार्ग, तारा चंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज शामिल है।

जिला पंचायत सभागार में पीसीएस- प्री परीक्षा संबधी बैठक लेते डीएम।

जिला पंचायत सभागार में पीसीएस- प्री परीक्षा संबधी बैठक लेते डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed