{"_id":"62f69ceb8d44c425a853f0c1","slug":"upadhyaya-samaj-settled-mutual-disputes-muzaffarnagar-news-mrt6008605164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्याय समाज ने आपसी विवादों को निपटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्याय समाज ने आपसी विवादों को निपटाया
विज्ञापन
- शुकताल आश्रम का कार्यवाहक अध्यक्ष सुर्जन सिंह को बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय उपाध्याय समाज की एक बैठक गांव जडौदा में हुई। उपाध्याय आश्रम शुकताल के आपसी विवाद आपस में निपटाने का निर्णय हुआ। सुर्जन सिंह उपाध्याय को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में निर्णय हुआ कि उपाध्याय समाज के आपसी विवादों का निपटारा आपस में ही किया जाए। एक दूसरे की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए सम्मान किया जाए। शुकताल आश्रम के अध्यक्ष चमन सिंह के त्यागपत्र को समिति के सामने रखा गया। समिति के उपाध्यक्ष सुर्जन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव कार्तिक मेले से पहले कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता नरेंद्र उपाध्याय एवं संचालन ओमप्रकाश एडवोकेट ने किया। बैठक में चमन सिंह, केपी, मांगेराम, वेदप्रकाश, उदयवीर सिंह, ऋषिपाल फौजी, श्रवण कुमार आर्य, नरेश कुमार, विजेंद्र, सुभाषचंद, मुलकराज, दयानंद, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रकाशचंद अमित कुमार, बबली, शुभम, तेजपाल आदि मौजूद रहे।