{"_id":"6ab900705883fb36cd044e47","slug":"up-youth-shot-dead-in-muzaffarnagar-body-found-on-village-path-cctv-footage-being-examined-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में दो गोलियां मारकर युवक की हत्या, गांव के रास्ते पर पड़ा मिला शव, खंगाले जा रहे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में दो गोलियां मारकर युवक की हत्या, गांव के रास्ते पर पड़ा मिला शव, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: प्रवीण कुमार का शव गांव में रास्ते पर पड़ा मिला। पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और प्रवीण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव में प्रवीण कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच की और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
रायपुर नंगली गांव में ग्रामीणों ने प्रवीण कुमार का शव रास्ते पर पड़ा देखा। प्रवीण के परिजनों को सूचना दी तो वे रोते-बिलखते हुए आ गए। प्रवीण कुमार को दो गोली मारी गई थीं। घटनास्थल के पास ही उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या में रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या, 26 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सात हत्यारों को दी ये सजा