फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP steel will remove oxygen shortage

यूपी स्टील ऑक्सीजन की किल्लत करेगी दूर

Wed, 12 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP steel will remove oxygen shortage
मुजफ्फरनगर। जिले में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए यूपी स्टील ने हाथ आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने सीएसआर फंड से ऑक्सीजन प्लांट के लिए लगभग 75 लाख खर्च करने का निर्णय लिया है। इस पैसे सेे 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने वाला प्लांट लगेगा। प्लांट के लिए जगह प्रशासन तय करेगा।
विज्ञापन

आईआईए सदस्य इकाई इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड पूर्व में यूपी स्टील ने मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने को ऑक्सीजन प्लांट के लिए सीएसआर फंड से लगभग 75 लाख देने का निर्णय लिया है। यह पैसा प्रशासन को 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने वाले प्लांट के लिए दिया जा रहा है। एक सप्ताह में पैसा देने की कार्रवाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंधक निदेशक आदित्य पुरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मुजफ्फरनगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सीएसआर फंड से अनुदान का निर्णय लिया गया है। आईआईए के पश्चिम क्षेत्र के चेयरमैन कुश पुरी व चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल द्वारा आदित्य पुरी की इस घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी स्टील के यूनिट हैंड दीपक कुमार और मैनेजर एके सिंह ने बताया कि इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सजग है और इस कठिन समय में जिला प्रशासन व सभी नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। ऑक्सीजन प्लांट के लगने से 100 बेड पर एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकेगी। एक मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed