{"_id":"63de45ef00048c2f46588a69","slug":"up-sp-national-general-secretary-harendra-malik-said-that-i-will-meet-at-forefront-in-fight-against-injustice-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे मिलूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे मिलूंगा
Sat, 04 Feb 2023 05:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:22 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे मिलूंगा। कहा कि किसानों, मजदूरों व गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
हरेंद्र मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई में सबसे आगे मिलेंगे। किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों में कार्य किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और किसी भी जाति वर्ग पर अत्याचार की लड़ाई को वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। मेहनतकश किसानों का उत्पीड़न और उनकी फसलों को हड़पने वाली भाजपा सरकार को कड़ा जवाब दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की प्रमुखता से आवाज उठाती आई है। इस जिम्मेदारी को सपा कार्यकर्ताओं और जनता को एकजुट कर निर्णायक लड़ाई में बदला जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज उठाने वाले नेताओं को पूरा संरक्षण व सम्मान दिया है। पूर्व सांसद कादिर राणा, चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि एकजुट होकर आमजन के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे