फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Sanjeev Baliyan reached to meet Naresh Tikait, stepped into Sisauli for the first time after the farmers' movement

यूपी: नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, किसान आंदोलन के बाद पहली बार सिसौली में रखा कदम

Mon, 17 Jan 2022 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 AM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज पहली बार सिसौली पहुंचे।

विज्ञापन
UP: Sanjeev Baliyan reached to meet Naresh Tikait, stepped into Sisauli for the first time after the farmers' movement
sanjeev baliyan - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। लंबे किसान आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे हैं। इस दौरान भाकियू और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पिछले सप्ताह नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। हादसे में उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी थी। नोएडा के अस्पताल में उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद से सिसौली स्थित आवास पर भी लोगों की आवाजाही रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022: आधी आबादी पर भरोसा नहीं जता रहे बड़े दल, हर बार हो रही राजनीतिक उपेक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फिसलकर गिर जाने की वजह से चौधरी नरेश टिकैत के बाएं कंधे में चोट लग गई थी। परिजन उन्हें लेकर मेरठ पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे थे। चौधरी टिकैत से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना। भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पूरी तरह ठीक हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही लगी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा।

बता दें कि लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज पहली बार सिसौली पहुंचे।

वहीं यूपी चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने और जिताने की अपील के बाद नरेश टिकैत ने 24 घंटे के अंदर ही यूटर्न ले लिया है। अब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बाद वह किसी भी पार्टी को समर्थन ने देने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed