{"_id":"585ad3994f1c1b2e4ee39a4c","slug":"up-s-team-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच जीता, महाराष्ट्र को पारी और 149 रन से पराजित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच जीता, महाराष्ट्र को पारी और 149 रन से पराजित किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को एक पारी और 149 रन से पराजित कर दिया। इस जीत से यूपी ने बोनस अंक सहित सात अंक हासिल कर नॉक आउट दौर में जाने की संभावनाएं बना रखी है। उत्तर प्रदेश के कुल 24 अंक हो गए हैं। जिले के ही खिलाड़ी हर्षवर्धन ने दूसरी पारी में भी चार खिलाड़ी आउट किए। मैच में उन्होंने आठ विकेट झटके। जबकि विनीत को तीन विकेट मिले।
बुधवार सुबह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र का अंतिम विकेट 212 रनों के योग पर गिराकर फॉलोऑन के लिए खेलने पर मजबूर कर दिया। अंतिम विकेट अक्षय सैन ने लिया। हर्षवर्धन और विनीत पंवार को 4-4 विकेट मिले। दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए महाराष्ट्र के शुरुआत खराब रही। मात्र 14 रनों के योग पर उनके तीन विकेट गिर गए। पवन शून्य, मोत्कर पांच और पारस ने चार रन बनाए।
चौथे विकेट के लिए स्वप्निल और ओम ने 133 रन की भागीदारी कर टीम को संकट से निकालने की कोशिश की। ओम ने 56 और स्वप्निल ने 85 रन का अच्छा स्कोर बनाया। हर्ष की तेज गेंदों और विनीत की धारदार गेंदबाजी के सामने महाराष्ट्र के बल्लेबाज बेबस से नजर आए।
विज्ञापन
164 और 172 के योग पर उनका 5वां और छठा विकेट गिरा। पांचवां विकेट हर्ष और छठा बदलाव के लिए आए कप्तान संदीप ने काले का लिया। अंतिम विकेट 219 पर गिरा। संदीप और कार्तिकेय को 1-1 विकेट मिला। स्टेडियम में मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, विकास राठी, पवन बालियां, खेल अधिकारी प्रेमकुमार, लव गर्ग, अमित जावला, रवि कौशिक, ओमपाल आदि उपस्थित रहे।