फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP people converted in Muzaffarnagar left Muslim religion and adopted Hinduism

UP: मुजफ्फरनगर में 9 लोगों ने किया धर्मपरिवर्तन, मुस्लिम धर्म छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

Mon, 07 Nov 2022 03:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 03:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सोमवार को  नौ लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। मुस्लिम धर्म को त्याग हिंदू धर्म अपना लिया है। सहारनपुर के भी एक परिवार ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है।

विज्ञापन
UP people converted in Muzaffarnagar left Muslim religion and adopted Hinduism
योग साधना यशवीर आश्रम बघरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर के परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की है। स्वामी यशवीर जी महाराज की मौजूदगी में यज्ञ हवन के साथ उन्हें हिंदू धर्म में परिवर्तन कराया गया। सहारनपुर के परिवार के कुल नौ सदस्यों ने हिंदू धर्म अपनाया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के परिवार के कुल नौ लोगों ने मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम में घर वापसी की। स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि इन परिवार के सदस्य 150 साल पहले हिंदू सैनी थे, लेकिन दबाव में आकर मुस्लिम बन गए थे। ये लोग सालों से अपना धर्म मुस्लिम ही मानते आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम धर्म त्यागने का फैसला लिया।

विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में आके परिवार ने हिंदू धर्म चुनकर धर्म परिवर्तन कर लिया। अब स्वेच्छा से यह परिवार फिर हिंदू बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद जिले में सियासी हलचल तेज, खतौली में जुटे रालोद नेता

वादिल को विवेक सैनी, अलीसा को अनन्या सैनी, राबिया को पल्लवी सैनी, नाजिया को नीतू सैनी, वरीसा को मनीषा सैनी, गुलिस्तां को रविता सैनी, सानिया को निशा सैनी, आकिल को रोहित सैनी और रुखसाना को बबीता सैनी नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed