फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: one kanwariya has died and two injured in road accidents in Muzaffarnagar and Saharanpur

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में हादसों का कहर: एक कांवड़िये की मौत, दो शिवभक्त हुए घायल

Sat, 15 Jul 2023 03:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jul 2023 03:26 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो शिवभक्त घायल हुए हैं।

विज्ञापन
UP: one kanwariya has died and two injured in road accidents in Muzaffarnagar and Saharanpur
सड़क हादसा

विस्तार

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो कांवड़ियों घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घटना - 1
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टकरा गई। हादसे में पानीपत के कांवड़िये की मौत हो गई। मृतक के साथी ने गांव के ही युवक पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत जनपद के थाना समालखा क्षेत्र के गांव बुरसैन निवासी राजेंद्र ने बताया कि गांव के ही युवक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रह थे। शुक्रवार रात जब वे गंगाजल लेकर सिसौना कट पर पहुंचे तो साथ चल रहे गांव के ही राजेश ने अपनी बाइक से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा  साहिल (25) पुत्र बलराज गिरकर गंभीर घायल  हो गया। कांवड़िये के घायल होने की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान  साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोले ने किया बेड़ा पार: प्रेमिका से हुई शादी तो हरिद्वार से लेटकर जल लाया युवक, साले सहवाग को भी ले गया था साथ

घटना - 2

सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से बाईक टकराई, दो कांवड़िये घायल 

सहारनपुर के बड़गांव में बीती रात बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक गोवंश से टकरा गई, जिसमें दो कांवड़िये घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार दिलवाया और इसके बाद उनके घर भिजवाया।

बताया गया कि शुक्रवार की रात शामली के थानाभवन के गांव खेड़ा गुदाई निवासी दीपक पुत्र सुरेंद्र अपने साथी रोहित पुत्र उपेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जब वे कस्बे से पहले सर्विस रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने गोवंश आने से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों कांवड़िये घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उपचार के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों को मौके बुलाकर उनके साथ घर भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed