फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Nikay Chunav Update: Know the percentage of voting in Muzaffarnagar, Saharanpur, Shamli and Bijnor

UP Nikay Chunav Update: कहां कितने फीसदी हुआ मतदान, पढ़ें- पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल

Thu, 04 May 2023 10:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 May 2023 10:23 PM IST
सार

UP Nikay Chunav Update : पश्चिमी यूपी के चार जिलों में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। जानिए कहां कितने फीसदी वोटिंग हुई।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Update: Know the percentage of voting in Muzaffarnagar, Saharanpur, Shamli and Bijnor
शामली में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में चार जिलों में मतदान हुआ। जानिए कहां कितने फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


शामली जिले में 65.02 फीसदी हुआ मतदान

शामली जिले के 10 निकायों में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 65.02 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान एलम में 71.45 फीसदी हुआ। जबकि सबसे कम मतदान शामली में 58.27 फीसदी रहा। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 2017 के चुनाव में हुए मतदान से 4.55 प्रतिशत कम रहा।

निकाय चुनाव के मतदान के लिए सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई। प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में कामयाब नहीं हो सके। जिसका नतीजा यह रहा कि पिछली बार से इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा। शामली में 59689 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 58.27 रहा। कैराना में 54979 लोगों ने मतदान किया मत प्रतिशत 67.02 रहा। कांधला में 24049 मतदाताओं ने वोट डाले। मत प्रतिशत 69.16 रहा। एलम में 7978 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यहां 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ। जलालाबाद में 15241 ने वोट डाले। यहां 68.17 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊन में 9206 लोगों ने मतदान किया। यहां मत प्रतिशत 65.64 रहा। गढ़ीपुख्ता में 7085 लोगों ने मतदान किया। यहां 69.30 मत प्रतिशत रहा। बनत में 10236 लोगों ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 68.44 रहा। झिंझाना में 11306 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 69.63 प्रतिशत मतदान रहा। थानाभवन में 22719 लोगों ने वोट डाले। यहां 66.82 प्रतिशत मतदान रहा। मतदान के दौरान सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन


निकाय का नाम कुल मतदान             मतदान प्रतिशत
शामली             59689             58.27
कैराना             54979             67.02
कांधला             24049             69.16
एलम             7978             71.45
जलालाबाद      15241             68.17
ऊन             9206             65.64
गढ़ीपुख्ता             7085             69.30
बनत             10236             68.44
झिंझाना             11306             69.63
थानाभवन             22719             66.82

UP Nikay Chunav Update: Know the percentage of voting in Muzaffarnagar, Saharanpur, Shamli and Bijnor
मतदाताओं की लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में नगरीय निकायों में हुआ 71 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर जिले के 12 नगरीय निकायों में बृहस्पतिवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी निकायों में 9,15,160 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान 76.45 प्रतिशत सरसावा में और सबसे कम 52.52 प्रतिशत नगर निगम में हुआ। मतदान में जिले के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद एवं सदस्य पदों के 1493 उम्मीदवारों चुनावी रण में हैं। किस के सिर ताज सजेगा, इसका परिणाम मतगणना होने पर 13 मई को आएगा।

प्रतिष्ठापूर्ण नगरीय निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को 1493 प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। मतदाताओं ने सुबह सात बजे से मतदान करना शुरू किया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। सुबह सात बजे से नौ बजे तक जिले के 14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच मतदान 14.03 फीसदी बढ़कर 28.02 प्रतिशत तक पहुंच गया। सबसे अधिक मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच हुआ। इस बीच जिले में मतदान का प्रतिशत 17.63 बढ़कर 45.65 फीसदी हो गया। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक मतदान प्रतिशत में 11.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। तीन से पांच बजे के बीच 10.05 प्रतिशत मतदान हुआ। पांच बजे तक जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 67.23 फीसदी तक पहुंच गया। शाम छह बजे तक जिले में करीब 71 प्रतिशत मतदान तक पहुंच गया।

एक नजर में नगर निकायों के प्रत्याशी-
निकाय             महापौर / अध्यक्ष            पार्षद/ सदस्य

नगर निगम                08                                397
नगर पालिका देवबंद    23                              159
नगर पालिका नकुड     06                               100
नगर पालिका गंगोह      07                               85
नगर पालिका सरसावा   06                              92
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12                           92
नगर पंचायत चिलकाना     02                        31
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 04                  121
नगर पंचायत नानौता               05                   70
नगर पंचायत बेहट                08                     73
नगर पंचायत छुटमलपुर        18                    116
नगर पंचायत तीतरों             07                      51
योग                                  106                  1387

UP Nikay Chunav Update: Know the percentage of voting in Muzaffarnagar, Saharanpur, Shamli and Bijnor
मतदान केंद्र पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला

जानिए बिजनौर जिले कितने फीसदी हुआ मतदान

बिजनौर में निकाय चुनाव में मतदाताओं ने वोट डालने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। कारण कोई भी हो वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के सापेक्ष इस बार बिजनौर नगर पालिका में 9.05 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। इस बार हुए चुनाव में सबसे कम मतदान नजीबाबाद में 50.25 प्रतिशत, दूसरे नंबर पर बिजनौर 50.37 प्रतिशत हुआ। फिर किरतपुर और नहटौर पालिका में मतदान कम हुआ। 

इसके अलावा इस बार चांदपुर पालिका में पिछले चुनाव के सापेक्ष 0.4 प्रतिशत व स्योहारा पालिका में 0.6 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है।

जनपद की नगर पालिका परिषद
पालिका - वर्ष 2017 में प्रतिशत - 2023 में वोट प्रतिशत
बिजनौर - 59.42 - 50.37
चांदपुर - 59.35 - 59.75
धामपुर - 63.08 - 61.97
नगीना - 61.66 - 59.77
नजीबाबाद - 54.32 - 50.25
हल्दौर - 76.64 - 68.68
किरतपुर - 59.37 - 55.04
नूरपुर - 64.72 - 62.76
नहटौर - 61.24 - 60.01
स्योहारा - 64.12 - 64.72
अफजलगढ़ - 68.06 - 68.04
शेरकोट - 66.42 - 63.31

जनपद की नगर पंचायत
नगर - वर्ष 2017 में वोट प्रतिशत - 2023 में वोट प्रतिशत

झालू - 70.03 -- 66.43
बढ़ापुर - 65.02 -- 62.93
मंडावर - 65.15 -- 61.96
सहसपुर - 71.64 -- 68.81
जलालाबाद - 68.76 -- 62.82
साहनपुर - 69.05 -- 65.28

विज्ञापन

UP Nikay Chunav Update: Know the percentage of voting in Muzaffarnagar, Saharanpur, Shamli and Bijnor
मतदाताओं की लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले की सभी दस निकायों में 57.24 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर जिले की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों के मतदाताओं का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। शहर सीट पर सबसे कम सिर्पु 50.18 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि सबसे बड़ी नगर पंचायत बुढ़ाना में सबसे ज्यादा 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सिसौली में रालोद और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। मतदान के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका के अलावा नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली, जानसठ, मीरापुर और भोकरहेड़ी के लिए मतदान हुआ। मतदाता सुबह सात बजे से ही बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। निकायों में उत्साह का माहौल रहा। लोकतंत्र के पर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी रही। महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।

शहर सीट पर सिर्फ 50.18 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 421420 मतदाताओं में से 211491 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। खतौली पालिका में 40803 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान बुढ़ाना नगर पंचायत में हुआ। इसके अलावा शाहपुर, चरथावल, जानसठ और भोकरहेड़ी के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया।

एडीजी राजीव सभरवाल, प्रेक्षक रणवीर प्रसाद, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कुल 195 वार्ड के 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल पर मतदान कराया गया। जिले में 647590 मतदाताओं में से 370672 मतदाताओं ने वोट डाले।
दोनों पालिकाओं पर भारी पड़ी नगर पंचायतें

मतदान में जिले की दोनों नगर पालिकाओं पर नगर पंचायतें भारी पड़ गई। शहर पालिका में 50.18 और खतौली पालिका में 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायतों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से ऊपर ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed