{"_id":"60cc80ba8ebc3e32bb78811b","slug":"up-news-woman-has-dies-under-suspicious-circumstances-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 18 Jun 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:47 PM IST
सार
यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई ने उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हापुड़ जनपद के कस्बा दादरी निवासी मंजू की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के गांव कमहेड़ा निवासी शुभम के साथ हुई थी। उनके एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। गुरुवार रात को मंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन भी गांव पहुंच गए। मृतक महिला के भाई संदीप पुत्र राजेंद्र ने उसके पति शुभम व ससुर अभिमन्यु के खिलाफ दहेज व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन