{"_id":"60fed6878ebc3e581a0e516b","slug":"up-news-two-has-died-including-a-woman-in-road-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हादसों में महिला सहित दो की मौत, दानिश के शव को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हादसों में महिला सहित दो की मौत, दानिश के शव को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
Mon, 26 Jul 2021 09:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:06 PM IST
सार
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं दानिश के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल भी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी राजकली अपने पति सुरेंद्र सिंह के साथ श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के शिव चौक मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए बाइक से शहर आ रही थी। जैसे ही दंपती बाइक से सहारनपुर स्टेट हाईवे के मलीरा स्टेंड पर पहुंचे, तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दानिश (18 वर्ष) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई अनस के साथ बाइक से किसी काम से गांव हरसौली आया था। शाम के समय दोनों भाई बाइक से ही घर लौट रहे थे। गांव चांदपुर व बसधाड़ा के बीच अचानक खेतों से निकलकर एक आवारा पशु अचानक बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक पशु से टकरा गई और दोनों भाई नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को सीएचसी ले गई, जहां दानिश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव लेकर लौट गए, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन