फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Sangeet Som said, we are supporters of BJP, not laborers, want equal share

UP News: संगीत सोम बोले, हम भाजपा के समर्थक, मजदूर नहीं हैं, हिस्सा बराबर चाहिए

Sat, 23 Nov 2024 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 23 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे वाली बात क्षत्रिय समाज पर सटीक बैठती है। इसलिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा।

विज्ञापन
UP News: Sangeet Som said, we are supporters of BJP, not laborers, want equal share
संगीत सोम को सम्मानित करते क्षत्रिय समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने राजपूत समाज से आह्वान किया कि कहीं भी बंधुआ मजदूर मत बन जाना। हम भाजपा के समर्थक हैं, लेकिन मजदूर नहीं हैं। हिस्सा हर जगह बराबर चाहिए। महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए सोम ने कहा कि मौलवी अनपढ़ गंवार हैं, इन्हें कौन पूछता है। आप इकट्ठे रहो, इनकी तो जब चाहेंगे, तब क्लास लगा देंगे। 
विज्ञापन

UP News: Sangeet Som said, we are supporters of BJP, not laborers, want equal share
कार्यक्रम में मौजूद क्षत्रिय समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शुकतीर्थ स्थित चौहान क्षत्रिय धर्मशाला में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र छात्राओं, ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि मदरसे में आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। बच्चों को गलत काम सिखाते हैं, बच्चों को पढ़ने की शिक्षा नहीं दी जाती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बटेंगे तो कटेंगे, बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात क्षत्रिय समाज पर सबसे ज्यादा सटीक बैठती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसी मौलाना ने कहा कि सब इकट्ठे होकर कांग्रेस को वोट दो। आप इकट्ठा हो जाओगे तो भाजपा को कोई देश में हरा नहीं सकेगा। 
अधिवेशन में राष्ट्रीय सनातन बोर्ड की स्थापना करने, वन नेशन वन इलेक्शन प्रणाली को लागू करने, गुरुकुल शिक्षा बोर्ड की स्थापना करने, देश में तब्लीगी जमात को बैन करने व मदरसा बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर से समाप्त करने का प्रस्ताव लाया गया। 
 
विज्ञापन

सोम ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि जो संगठन के अध्यक्ष हैं, उन्हें गंगाजी में फेंक देना चाहिए। ऐसा नहीं कहना चाहिए। किसी भी समाज का अपमान ना करें। हमें अपनी कमियों को भी देखना होगा। समाज की अच्छाई बताए। इतिहास से अगर क्षत्रिय समाज का नाम निकाल दिया तो दो क्या एक पन्ने का भी नहीं बचेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed