फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Four Kanwariyas died in Muzaffarnagar, three were dragged to death

UP News: मुजफ्फरनगर में चार कांवड़ियों की मौत, एक कैंटर के नीचे सो रहा था, टायरों से कुचला; तीन की ऐसे गई जान

Thu, 17 Jul 2025 08:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : जिले में कई जगह हादसों में सड़कें खून से लाल हो गईं। एक महिला कांवड़िया भी गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं चारों मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
UP News: Four Kanwariyas died in Muzaffarnagar, three were dragged to death
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरकाजी व खतौली में अलग अलग हादसों में चार शिवभक्त कांवड़ियों की मौत हो गई। एक महिला कांवड़िया घायल हो गई। मृतकों के शव मोर्चरी व घायल महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

 

पुरकाजी में कुछ कांवड़िये बुधवार देर रात कैंटर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। उनके कुछ साथी पीछे रह गए थे। कैंटर रोककर चालक व अन्य कांवड़िये अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद चालक कैंटर लेकर चलने लगा, तभी कैंटर के नीचे सो रहे एक अन्य कांवड़िये महेश (29) निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी रोहिणी दिल्ली की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रोहिणी दिल्ली निवासी रोहित (25) अपने दो साथियों के साथ कांवड़ लेने जा रहा था। वह अचानक एक वाहन के आगे कूद गया। घायल हालत में उपचार के लिए ले जाने पर उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

वहीं गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी विपिन (20) राजकुमार (20) तथा महिला अंजलि बाइक से हरिद्वार होते हुए तुंगनाथ जा रहे थे। खतौली में नेशनल हाईवे बाईपास पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट सामने से आई स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल विपिन व राजकुमार की अस्पताल में मौत हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: चलती बाइक में गोवंश ने मारी टक्कर, 14 साल के बेटे की मौत, पिता का हुआ ये हाल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed