{"_id":"6879050e983d8298670fb0f2","slug":"muzaffarnagar-cow-collided-with-a-moving-bike-14-year-old-son-died-this-is-what-happened-to-the-father-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: चलती बाइक में गोवंश ने मारी टक्कर, 14 साल के बेटे की मौत, पिता का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: चलती बाइक में गोवंश ने मारी टक्कर, 14 साल के बेटे की मौत, पिता का हुआ ये हाल
Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
सार
ककरौली में तसानीब अपने पिता तसव्वुर के साथ बाइक पर दवाई लेने जा रहा था। गांव धंधेड़ा के पास गोवंश ने टक्कर मारकर दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। तसानीब की मौत हो गई।
विज्ञापन
तसानीब उर्फ मोहम्मद साद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता के साथ बाइक पर जा रहे किशोर को आवारा गोवंश ने टक्कर मार दी। किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की मौत पर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी तसव्वुर अपने 14 वर्षीय पुत्र तसानीब उर्फ मोहम्मद साद को साथ लेकर बाइक से मुज़फ्फरनगर में एक चिकित्सक के पास दवाई लेने जा रहा था। जौली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े निराश्रित गोवंश ने अचानक उनकी चलती हुई बाइक में टक्कर मार दी। पिता-पुत्र अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तसानीब को मृत घोषित कर दिया। घायल तसव्वुर का उपचार जारी है। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। बृहस्पतिवार सुबह शव को बिना कोई कानूनी कार्रवाई कराए गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, कामिल तेवड़ा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर, विकास गौतम आदि ने गांव में पहुंचकर गमजदा परिवार को सांत्वना दी। किशोर की मौत से मां शाइस्ता, बहन आसमा, बुशरा व भाई शोएब, अकदस का रो-रोकर बुरा हाल है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, कामिल तेवड़ा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर, विकास गौतम आदि ने गांव में पहुंचकर गमजदा परिवार को सांत्वना दी। किशोर की मौत से मां शाइस्ता, बहन आसमा, बुशरा व भाई शोएब, अकदस का रो-रोकर बुरा हाल है।