फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: fight between two sides in petrol pump and many people injured in Muzaffarnagar

यूपी: सीएनजी पंप पर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव और फिर तोड़फोड़, कार भी तोड़ी, ये है पूरा मामला

Mon, 15 Nov 2021 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Nov 2021 08:37 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सीएनजी पंप पर मामूली विवाद में पथराव हो गया। इसके बाद तोड़फोड़ की गई और कार को भी तोड़ डाला। वहीं चार युवकों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
UP News: fight between two sides in petrol pump and many people injured in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में सीएनजी पंप पर तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी स्थित सीएनजी पंप पर मामूली विवाद में बागपत के युवकों ने दूसरी कार सवार दो युवकों और पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। वहां से भागकर हमलावरों ने गांव भैंसी में ग्रामीणों पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बदमाश समझ उन्हें पीट दिया और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बामुश्किल उनकी जान बचाई। गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जनपद बागपत के गांव बालैनी के युवक कस्बा खतौली के इस्लामनगर में आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने आए थे। सुबह 11.30 बजे बालैनी निवासी चालक इस्लाम गांव भैंसी स्थित सियाराम फ्यूल्स पंप पर कार में सीएनजी डलवाने पहुंचा था। पंप पर लगी लाइन में पीछे खड़ी कार इस्लाम की कार से टच हो गई, जिसे लेकर उसकी दूसरी कार में मौजूद खालापार निवासी फिरोज और नवेद से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इस पर इस्लाम ने इस्लामनगर शादी में मौजूद बालैनी निवासी बरातियों को कॉल कर दी, जिस पर बाइकों से कई युवक सीएनजी पंप पर पहुंचे और फिरोज व नवेद से मारपीट कर दी। पंप के सेल्समैन अजित, मोनू, राजीव, रोशन लाल, विकास ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पंप मैनेजर जतिन जोशी ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बालैनी निवासी हमलावर कार और बाइक लेकर पुलिस से बचने के लिए गांव भैंसी में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हनीट्रैप: फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिये जाल में फंसा रहीं हसीनाएं, वीडियो कॉलिंग कर बनाई जा रहीं अश्लील वीडियो

भैंसी की गलियों में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते कार व बाइक सवार एक बंद गली में पहुंच गए। वहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बेतरतीब वाहन चलाने से रोका, तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल हो गए। इस पर उन्हें बदमाश समझ पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की भीड़ देख इनमें से तीन लोग एक बंद मकान में घुसकर छिप गए, जबकि चार युवकों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनके वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई।

पुलिस ने चारों घायलों को गुस्साई भीड़ से बामुश्किल बचाकर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के वहां से लौटते ही ग्रामीणों ने बंद मकान में छिपे तीन युवकों को भी बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने दोबारा गांव पहुंचकर उनकी जान बचाई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को सभी हमलावरों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी देकर जाम खुलवाया। सीएनजी पंप मैनेजर ने बालैनी निवासी हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार

कस्बे में बरात में आए युवकों ने मामूली विवाद में पंप कर्मचारियों और खालापार के युवकों से मारपीट की थी। गांव भैंसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने बदमाश समझकर उन्हें पीट दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पूरी तरह काबू में है।  - राकेश सिंह, सीओ

यह भी पढ़ें:
यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed