{"_id":"60bbc145ab8f1c743c493faa","slug":"up-news-azad-samaj-party-has-nominated-tehseen-bano-as-its-candidate-for-the-election-of-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आसपा ने जिपं अध्यक्ष पद पर तहसीन बानो को बनाया प्रत्याशी, सपा-बसपा से समर्थन मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आसपा ने जिपं अध्यक्ष पद पर तहसीन बानो को बनाया प्रत्याशी, सपा-बसपा से समर्थन मिलने का दावा
Sat, 05 Jun 2021 11:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:54 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि आसपा ने सपा-रालोद और बसपा का समर्थन मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आजाद समाज पार्टी की तहसीन बानो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने अन्य दलों के जल्द समर्थन का दावा किया है। हालांकि सपा, रालोद और बसपा ने अभी सहमति पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
शनिवार को मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में आसपा नेताओं ने दावा किया है कि उनके पास 23 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। आसपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा की पत्नी तहसीन बानो को जिला अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में रालोद, बसपा और कांग्रेस के समर्थन का पत्र पत्रकारों को शीघ्र ही मुहैया करा देंगे। उनके नेता किसी कार्यवश नहीं आ पाए।
विज्ञापन
वहीं प्रेसवार्ता में आजाद पार्टी के पश्चिमी प्रदेश सह प्रभारी संजीव पाल ने कहा कि उनकी पार्टी को सभी दलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी के मुकाबले उनका प्रत्याशी विजयी रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बहुमत से अधिक सदस्यों का पूर्ण समर्थन मिल चुका है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि रालोद, कांग्रेस, बसपा नेताओं से वार्ता चल रही है। जल्द ही सभी को विपक्ष में एकजुटता नजर आएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा नेता राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, हाजी लियाकत, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल आदि मौजूद रहे।