फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Asaduddin Owaisi said that the Samajwadi government could not get justice for the Muslims in the Muzaffarnagar riots

ओवैसी का अटैक: पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, बोले- मलेरिया की दवा खरीदने की औकात नहीं, हमारे देश...

Wed, 27 Oct 2021 11:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार मुजफ्फरनगर दंगे में मुस्लिमों को इंसाफ नहीं दिला पाई, जबकि 70 मुस्लिम विधायक थे।

विज्ञापन
UP News: Asaduddin Owaisi said that the Samajwadi government could not get justice for the Muslims in the Muzaffarnagar riots
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। मुजफ्फरनगर दंगे में सपा मुस्लिमों को इंसाफ नहीं दिला पाई, जबकि 70 मुस्लिम विधायक थे। पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। एनपीआर लागू किया गया, तो मुजफ्फरनगर से ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


ओवैसी बोले- मलेरिया की दवा नहीं खरीद सकता पाकिस्तान
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट में जीत पर गलत बयानबाजी नहीं करें। पाकिस्तान की औकात मलेरिया की दवा खरीदने तक की नहीं है। हमारे देश में जो भी है, वह हमारे घर का मामला है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मदीना चौक पर शोषित वंचित समाज सम्मेलन में पहुंचे ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों के साथ हमेशा नाइंसाफी हुई है। मुस्लिमों को अगर कुछ हासिल करना है, तो सियासत ताकत हासिल करनी पड़ेगी। यह जिंदगी और मौत का चुनाव है। जिनके पास सियासी ताकत है, उन्हें इंसाफ मिलता है। सियासत में जिसकी लाठी, उसकी भैंस जैसी स्थिति चल रही है। त्रिपुरा में मस्जिद गिराई जाती है, लेकिन भाजपा सरकार कुछ नहीं बोलती। फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकि पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौली विधायक विक्रम सैनी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया, सरकार को इस पर ऊपरी अदालत में अपील करनी चाहिए। ऐसे विधायक को बरी क्यों किया जा रहा है। बिना नाम लिए उन्होंने पूर्व सांसद कादिर राना पर भी निशाने साधे। 

यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन पति का मर्डर: प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, खौफनाक है पूरी कहानी, सच जानकर हर कोई हैरान

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से क्रिकेट में हार पर गेंदबाज मोहम्मद शमी को दोषी ठहराया जाना कहां का इंसाफ है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बजट विकास का, लगवा दिए होर्डिंग, सरकारी धन के 1.10 करोड़ रुपये का दुरुपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed