{"_id":"61c75a048e985966f7694629","slug":"up-news-a-youth-has-sexually-assaulted-on-a-girl-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में फेंका, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में फेंका, मुकदमा दर्ज
Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने दुष्कर्म के बाद युवती को बेहोशी की हालत में फेंक दिया। पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एक युवती को बहका कर ले जाने के बाद युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती देर रात सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने मामले का पता चलने पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती रहस्यमय हालत में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। देर रात युवती मोहल्ले में ही एक घर के सामने सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी को घर ले गए। इस मामले में युवती के परिजनों ने बेटी से सच्चाई जानने के बाद कृष्णापुरी निवासी युवक अक्षित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी बेटी को आरोपी युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को रात के अंधेरे में सड़क पर फेंक कर दिया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें