{"_id":"60bf0ea28ebc3e59b4438c3f","slug":"up-news-a-young-man-has-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत, चालक हिरासत में
Tue, 08 Jun 2021 12:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:00 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरा बस स्टैंड पर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
गांव बुड़ीना खुर्द निवासी बिजेंद्र (23) मंगलवार सुबह किसी काम से शहर आ रहा था। वह बघरा बस स्टैंड पर बस में सवार हो रहा था इसी दौरान पीछे से शामली की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन