{"_id":"62360061cac1091cc9676144","slug":"up-news-a-video-viral-of-leopard-in-muzaffarnagar-fear-is-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मस्ती कैमरे में कैद: पेड़ से कूदकर खेत में घुसा, किसानों में दहशत का माहौल, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मस्ती कैमरे में कैद: पेड़ से कूदकर खेत में घुसा, किसानों में दहशत का माहौल, वीडियो हो रहा वायरल
Sat, 19 Mar 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक गांव में तेंदुए की मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। किसानों ने तेंदुए को पेड़ पर बैठे देखा और फिर वह ईंख के खेत में घुस गया। तेंदुए को देखने के बाद किसानों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुए का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के अथाई गांव के खेतों में एक तेंदुआ का वीडियो वायरल हुआ है। पेड़ से उतरकर तेंदुआ ईंख के खेत में कूदकर गायब हो गया। वहीं किसानों के बीच दहशत बनी हुई है। किसानों ने अकेले जंगल में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तेंदुआ को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने का एक वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ रहा है, इसी दौरान किसानों को आता देखकर पेड़ से कूदकर गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर कैमरे में कैद हुआ ये खौफनाक सीन: गुब्बारा लगते ही हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार टेंपो, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा ने बताया कि उनके गांव के कुछ किसानों को जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया है, जिससे किसान दहशत में हैं और किसान जंगल जाने से घबरा रहे हैं। किसान झुंड बनाकर खेतों में काम कर रहे हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: होली पर हादसों का कहर: पति-पत्नी और एंबुलेंस चालक समेत आठ लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम, दर्दनाक हैं घटना की तस्वीरें
उधर, वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर का कहना है कि यह जंगल हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की सीमाओं से लगभग सटा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।