फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A married woman died under suspicious circumstances in Muzaffarnagar

यूपी: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अंतिम संस्कार के बाद पहुंचे महिला के परिजन, जमकर हंगामा

Fri, 09 Jul 2021 10:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Jul 2021 10:40 AM IST
सार

विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने हंगामा कर दिया। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP News: A married woman died under suspicious circumstances in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के भैसानी गांव में शुक्रवार रात को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने किसी को सूचना नहीं दी और आज सुबह विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ जनपद के गांव कपसाड निवासी रूबी की शादी करीब नौ साल पहले पुरकाजी के गांव भैसानी में विकास के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। वहीं गुरुवार रात में रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने आज यानी शुक्रवार सुबह पांच बजे ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, हंगामा की सूचना मिलने पर सीओ सदर हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed