फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Nagina MP Chandrashekhar's big statement on Sambhal CO Anuj Chaudhary

UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर का संभल सीओ अनुज चाैधरी पर बड़ा बयान, पढ़ें, आखिर क्या बोल गए आसपा अध्यक्ष?

Mon, 17 Mar 2025 06:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 17 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संभल सीओ अनुज चाैधरी पर बड़ा बयान दिया है। वह आज मुजफ्फरनगर में आचार संहिता उल्लंघन और कोविड अधिनियम के मुकदमे में कोर्ट में पेश हुए थे।

विज्ञापन
UP: Nagina MP Chandrashekhar's big statement on Sambhal CO Anuj Chaudhary
सांसद चंद्रशेखर, सीओ अनुज चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आचार संहिता उल्लंघन और कोविड अधिनियम के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हो जाने के बाद  नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकॉल कराए।  विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 मार्च नियत कर दी है। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दाैरान संभल सीओ पर भी बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली के एसआई प्रवेश शर्मा ने छह अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। आसपा कार्यकर्ता अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में क्षेत्र के बहेड़ी की ओर चले गए। पुलिस को सभा की अनुमति नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपा अध्यक्ष समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को मामले की सुनवाई हुई।  सांसद चंद्र शेखर, मोहित, मयंक, गोविन्द, रजत निठारिया, मोना गौतम, अनुज, कपिल, अजय आंबेडकर, विकास गौतम अली जैदी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल सीओ अनुज चाैधरी पर कही ये बात
मुजफ्फरनगर जनपद में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सीओ अनुज चौधरी हमारे इलाके के हैं। उन्हें समय रहने यह नजर रखनी चाहिए कि जाने-अंजाने में उनके किसी कार्य या बयान से सरकार को तो कोई  फायदा नहीं हो रहा है। मतलब निकलते ही सरकार दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देंगी।

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत में पेश होने आए सांसद ने कहा कि  सीओ किसी सरकार के राजनीतिक साजिश का शिकार न बनें। जनता की नजर में वह पार्टी बन जाएंगे। सरकार बदल जाएगी। दूसरे नेता आ जाएंगे, पिछले दिनो सीओ के पिता ने भी चिंता जाहिर की है।

मुकदमे के सवाल पर कही ये बात
मुकदमे के सवाल पर कहा कि  वैचारिक तौर पर हम सरकार से लड़ रहे हैं, इसलिए मुकदमे वापस नहीं लिए गए। झूठा मुकदमा है, वारंट जारी कर दिए गए। हम हर कमजोर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। किसानों के गन्ने का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि 24 हजार करने की मांग भी हमने उठाई है। देखने वाली बात यह होगी कि सरकर ईद पर कितना खर्च करती है।

आचार संहिता उल्लंघन और कोविड अधिनियम के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हो जाने के बाद  नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकॉल कराए।  विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 मार्च नियत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed