UP: मुजफ्फरनगर के चकबंदी अधिकारी को किया बर्खास्त, अफसरों को दिए गए सख्त निर्देश
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के चकबंदी अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर की जांच के मामले में चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को बर्खास्त कर दिया गया है। वे वर्तमान में सदर तहसील क्षेत्र में तैनात हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने उन पर कार्रवाई की पुष्टि की है।
चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को बर्खास्त किया। मुजफ्फरनगर एडीएम प्रशासन ने बताया कि सहारनपुर में तैनाती के दौरान प्रकरण की जांच चल रही थी। सहारनपुर से उनकी तैनाती बुढ़ाना और इसके बाद सदर तहसील में हुई।
यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है
विभाग की ओर से उन्हें भेजे गए पत्रों का जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है। चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने लखनऊ में चकबंदी प्रक्रिया के आधुनिकीकरण, वादों के निस्तारण और प्रकिया के शीघ्रता व पारदर्शिता पूर्ण कराने की समीक्षा की। चकबंदी कार्यों का निर्वहन नहीं किए जाने पर चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं
चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने दायित्वों का निर्वहन सही रूप से नहीं किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।