फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Mud houses collapse due to rain in Muzaffarnagar; 1.5-year-old girl dies, eight people

UP: मुजफ्फरनगर में बारिश से कच्चे मकान ढहे, डेढ़ साल की बच्ची की मौत, माता-पिता समेत आठ लोग घायल, हाईवे डूबा

Thu, 06 Aug 2026 06:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 06 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: जिले के गांव हबीबपुर सीकरी में संविदा कर्मचारी विकास का कच्चा मकान ढह गया। विकास की डेढ़ साल की बेटी शानवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हुसैनपुर कलां गांव में बबलू कुरैशी का कच्चा मकान गिरने से पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
UP: Mud houses collapse due to rain in Muzaffarnagar; 1.5-year-old girl dies, eight people
छत गिरने पर सहमे खड़े बच्चे और दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मुजफ्फरनगर जिले में आफत मचा दी। तेज बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए, जिनमें दबकर डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ और खेतों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कच्चे मकान गिरे, एक बच्ची की मौत
बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारी विकास का कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। इस हादसे में विकास की डेढ़ साल की बेटी शानवी मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मकान गिरने से विकास की पत्नी संगीता (30), बेटा लविश उर्फ अक्की पाल (08) और बेटी दिव्या भारती उर्फ लक्ष्मी (04) भी घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनपुर कलां गांव में बबलू कुरैशी का कच्चा मकान भी बारिश का पानी सहन न कर सका और गिर गया। इस हादसे में बबलू कुरैशी के परिवार के पांच सदस्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

हाईवे पर जलभराव, खेतों में घुसा पानी
बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली-पौड़ी हाईवे के मीरापुर क्षेत्र में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। सोलानी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया, जिसके कारण नदी किनारे के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
 

जिले में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार को 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक हुई इस भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही जान-माल की हानि का सबब भी बनी।
 

बचाव और राहत कार्य जारी
स्थानीय प्रशासन ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और कच्चे मकानों में रहने वाले विशेष सावधानी बरतें।

ये भी देखें...
Shamli Encounter: रात एक बजे पुलिस सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक हुआ एक लाख के इनामी फुरकान का शव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed