UP: मेरठ STF को मिली बड़ी कामयाबी, खताैली में हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर मुठभेड़ में दबोचे, हथियार बरामद
मेरठ एसटीएफ को आज सुबह बड़ी कामयाबी मिली। हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर मुठभेड़ में दबोच लिए। इनके पास से हथियार बरामद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एसटीएफ मेरठ ने मुठभेड़ के बाद हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर दबोच लिए। दोनों बदमाश 12 सितंबर को दिल्ली में हुई अफगान मूल के जिम संचालक नादिर शाह की हत्या में शामिल रहे थे। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एसटीएफ मेरठ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि अफगान मूल के जिम संचालक नादिर शाह की 12 सितंबर को ग्रेटर कैलाश-1 में सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: धान की फसल को भारी नुकसान, स्कूल बंद, आज भी बारिश के आसार, देखें-कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
एसटीएफ मेरठ ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान खतौली क्षेत्र में नादिर शाह की हत्या के आरोपी हाशिम बाबा गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
बताया पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिनकी पहचान असद आमीन पुत्र बाबुद्दीन निवासी सी 23/11 गली नंबर 4 चौहान बांगर ब्रह्मपुरी दिल्ली और अनस खान पुत्र अफसर खान निवासी सी 216 थर्ड फ्लोर, गली नंबर-8, चौहान बांगर दिल्ली के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया दोनों बदमाशों से सेल्टोस कार, एक पिस्टल.32 बोर, एक पिस्टल .30 बोर, तमंचा के अलावा एवं छह कारतूस बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से आठ राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश अनस खान की आयु लगभग 18 और असद अमीन की आयु 21 वर्ष है।