फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Lover's marriage fixed... Girlfriend called to meet for the last time, cut his private part

UP: प्रेमी की तय हो गई शादी... प्रेमिका ने आखिरी बार मिलने बुलाया, कपड़े उतारते ही काट डाला प्राइवेट पार्ट

Mon, 23 Dec 2024 07:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Dec 2024 07:37 PM IST
सार

दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने शादी का वादा किया था। इस हमले में प्रेमिका का हाथ भी कटर लगने से लहूलुहान हो गया। 

विज्ञापन
UP: Lover's marriage fixed... Girlfriend called to meet for the last time, cut his private part
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रेलवे स्टेशन रोड स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में प्रेमिका ने कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। छीनाझपटी में युवती का हाथ भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। युवती आठ साल पुराने प्रेमी की शादी किसी और से तय होने और बेवफाई से नाराज थी। 
विज्ञापन

 

चरथावल क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक और 22 साल की युवती में पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया था।
रविवार दोपहर दोनों रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में मिलने आए थे। वहां दोनों में विवाद हो गया। युवती ने कागज काटने वाले कटर से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर वार कर घायल कर दिया। छीनाझपटी में युवती का हाथ भी कटर लगने से लहूलुहान हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में मौजूद संकेत नामक युवक ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और युवती को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।  सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि युवक की शादी एक माह पूर्व अन्य किसी युवती से तय हो गई थी। जबकि युवती अपने प्रेमी को उसका वादा याद दिलाकर शादी करने को कह रही थी। प्रेमी ने आखिरी बार मिलने की बात कहकर युवती को रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में बुलाया था। युवक प्रेमिका को कार में बैठाकर गेस्ट हाउस पहुंचा था। वहां यह घटना को अंजाम दिया गया। प्रेमी और प्रेमिका मुस्लिम समुदाय के हैं।
 
विज्ञापन

सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि युवक कार में घटना होना बता रहा है। जबकि युवती ने गेस्ट हाउस के कमरे में घटना होने की बात कही है। कार व हमले में प्रयुक्त कटर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है, उसके परिजन भी पहुंच गए थे। युवक वेयर हाउस के भवन निर्माण का काम करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed