फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Jodo Yatra: Congress workers silent fast in protest against suspension of MP

UP Jodo Yatra Update: पुरकाजी पहुंची कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुरू, कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

Fri, 22 Dec 2023 03:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

UP Jodo Yatra Update : सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब एक घंटे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा। इसके बाद कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुरू हो गई।

विज्ञापन
UP Jodo Yatra: Congress workers silent fast in protest against suspension of MP
पुरकाजी पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मुजफ्फरनगर पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत मौन व्रत के साथ हुई। लोकसभा में सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब एक घंटे के लिए कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मौन व्रत रखा।

विज्ञापन


बता दें कि पुरकाजी कस्बे में मौन व्रत के बाद यूपी जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। अब कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पुरकाजी पहुंच गई है। पुरकाजी में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा के ऊपर पुष्पवर्षा की। बताया गया कि यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजर रही है। इसके बाद अब्दुलपुर होते हुए खाईखेड़ी चीनी मिल पहुंचेगी। इस दौरान भैंसरहेड़ी में जनसभा होगी।
विज्ञापन


कस्बे के बैंक्वट हॉल में पहुंची यात्रा की शुरुआत से पहले शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर मौन व्रत रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नारवाल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रेदश महासचिव ओमवीर यादव, प्रवीण चौधरी, शिव पांडे, मियां नसीम, मुनीर सईद, गुफरान काजमी, लियाकत अली, इमरान जिया, अजीम खान, मुजफ्फर अली, सतपाल कटारिया, मनौज और कमल मित्तल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

आज यहां से गुजरेगी यात्रा
यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पुरकाजी कस्बे की विभिन्न गलियों से गुजरेगी। इसके बाद भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर होते हुए खाईखेडी चीनी मिल पहुंचेगी। इसके बाद भैंसरहेड़ी में जनसभा होगी। बसेड़ा में स्वागत के बाद यात्रा को बिजनौर के लिए रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed