फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Gramin Bank scam: Lucknow team begins investigation

Muzaffarnagar News: यूपी ग्रामीण बैंक घोटाला, जांच में जुटी लखनऊ की टीम

Fri, 23 Oct 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
UP Gramin Bank scam: Lucknow team begins investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर लखनऊ से आई ऑडिटर टीम जांच में जुटी है। शाखा प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ग्राहकों ने करीब साढ़े छह लाख जमा कराए और 25 लाख रुपये की निकासी की गई। लखनऊ से आई ऑडिटर टीम जांच में जुटी रही।
यूपी ग्रामीण बैंक में सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। लखनऊ मुख्यालय से आई ऑडिटर की टीम जांच कार्य में जुटी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि 12 ग्राहकों ने करीब साढ़े छह लाख रुपये जमा कराए। दूसरी ओर 57 ग्राहकों ने 25 लाख रुपये की निकासी की। बैंक के ग्राहक आकाश गर्ग ने अपनी साढ़े चार लाख रुपये की एफडीआर तुड़वाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी ग्राहक के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। लखनऊ से आई ऑडिटर की टीम जांच कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि जिन खातों की जांच पूरी हो जाएगी, लखनऊ मुख्यालय से संस्तुति के बाद उनके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।

--
भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना जारी
बुढ़ाना। यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी व अधिकारियों की कार्यशैली व व्यवहार से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं का बैंक के सामने शुक्रवार को 12वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सभी ग्राहकों का पैसे का भुगतान नहीं हो जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर संजीव पंवार, इसरार, नरेंद्र, विजय, लविश, मनीष, अक्षय, यासीन व रामबीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed