{"_id":"6204ff354f42f35179359bfc","slug":"up-election-2022-phase-1-bjp-mla-umesh-malik-has-beaten-up-to-a-youth-for-fake-vote-in-muzaffarnagar-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Phase-1 : फर्जी मतदान की सूचना पर आपा खौ बैठे भाजपा विधायक, युवक की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Phase-1 : फर्जी मतदान की सूचना पर आपा खौ बैठे भाजपा विधायक, युवक की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 10 Feb 2022 05:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:43 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में फर्जी वोट को लेकर विधायक उमेश मलिक ने एक युवक की धुनाई कर डाली। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई करते विधायक उमेश मलिक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर के कन्या इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान की सूचना पर भाजपा विधायक उमेश मलिक आपा खो बैठे। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
बता दें कि भाजवा विधायक द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, शामली शहर विधानसभा क्षेत्र के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी लगने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।
कांधला में मतदाताओं को डराने की सूचना
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के डूंडुखेड़ा गांव में गरीब मतदाताओं को डराने-धमकाने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि कैराना में लोगों को डरा-धमका कर वापस घर भेजा रहा है। इस मामले में को लेकर काफी समय तक मतदान केंद्र पर घमासान मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे