{"_id":"6193b267fe369d4b512bde9c","slug":"up-election-2022-evm-is-ready-in-muzaffarnagar-district-and-this-time-polling-will-be-held-in-2251-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मुजफ्फरनगर जिले में ईवीएम तैयार, इस बार 2251 बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मुजफ्फरनगर जिले में ईवीएम तैयार, इस बार 2251 बूथों पर होगा मतदान
Tue, 16 Nov 2021 07:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:00 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरनगर जिले में सभी ईवीएम मशीन तैयार कर ली गई है। इस बार जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जिले की छह विधानसभाओं में 2251 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
जिला चुनाव कार्यालय पर पुलिस तैनात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की प्राथमिक स्तर की चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इस बार जिले में 84 बूथ बढ़ा गए हैं। छह विधानसभाओं में 2251 बूथों पर मतदान होगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। पिछले चुनाव में 2167 बूथों पर मतदान कराया गया था। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सतर्कता के साथ ईवीएम की चेकिंग का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
किस विधानसभा में कितने मतदान केंद्र
विधानसभा बूथ
बुढ़ाना 404
चरथावल 369
पुरकाजी 375
मुजफ्फरनगर 359
खतौली 369
मीरापुर 375
बुढ़ाना में सबसे अधिक मतदान केंद्र
जिले की सबसे बड़ी विधानसभा बुढ़ाना में सबसे अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यहां 404 मतदान केंद्र होंगे। पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा में 375-375 मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
मतदान से पहले हर बूथ पर घूमेगी ईवीएम
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार ईवीएम हर बूथ पर ले जाई जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। डिजीटल वैन के जरिए ईवीएम को हर बूथ पर ले जाकर मतदाताओं को इसके विषय में जागरूक किया जाएगा और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर भी वैन के जरिए लोगों को जागरूक करने का कार्य इस बार किया जाएगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि इसकी तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगा। प्रशासन इसका रोड मैप तैयार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
ईवीएम से कराया गया मॉक पोल
फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की चेकिंग के लिए मॉक पोल भी कराया गया। इस दौरान कर्मचारियों के माध्यम से वोट डलवाकर ईवीएम की चेकिंग की गई।