फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav has made many big announcements for Kashyap society

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने कश्यप समाज के लिए की बड़ी घोषणाएं, महासम्मेलन में सुनाई दी अल्लाह और मल्लाह की गूंज

Fri, 12 Nov 2021 11:31 AM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 11:31 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कश्यप महासम्मेलन में कश्यप समाज के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं महासम्मेलन में पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए अल्लाह और मल्लाह की गूंज भी सुनाई दी।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav has made many big announcements for Kashyap society
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के लिए कश्यप महासम्मेलन से चुनावी रणभेरी बजा दी है। मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए अल्लाह और मल्लाह की गूंज भी सुनाई दी। मंच से संयोजक ने एलान किया कि दोनों मिलकर इस बार सपा की भंवर में फंसी नाव को बाहर निकालने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पिछड़ों को साधने के लिए सरकार बनने पर पिछड़ा वर्ग की गणना कराने और कश्यप समाज को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।  

विज्ञापन


बुढ़ाना विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। रैली संयोजक बनाए गए सुधाकर कश्यप ने माइक संभाला तो सपा की नीतियां गिनाईं। साथ में यह भी कहा कि नाव अगर भंवर में फंस जाती है तो लोगों को अल्लाह और मल्लाह की ही याद आती है। सपा की नाव भंवर में है तो इस बार भी नाव पार लगानी है। उन्होंने सर्वसमाज से समर्थन का आह्वान भी किया। कश्यप महासम्मेलन के जरिए पिछड़ों को साधने का प्रयास सपा ने किया है। कश्यप का यह बयान चर्चाओं में भी रहा।
विज्ञापन

 
कश्यप समाज पर हुए जुल्म भी गिनाए
कश्यप महासम्मेलन के मंच से कश्यप समाज पर हुए जुल्म भी गिनाए गए। एमएलसी रामकुमार कश्यप, पूर्व विधायक अनिल कुमार और संयोजक सुधाकर कश्यप ने भाजपा सरकार में कश्यप समाज के लोगों पर हुए हमलों और हत्याओं को भी गिनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात


इस मांगपत्र पर अखिलेश यादव ने भरी हामी
- कश्यप निषाद सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए
- कश्यप समाज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम से कम पांच विधानसभा टिकट देकर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए
- कश्यप निषाद समाज को बालू, मोरम, पोखरो, तालाबो, नदियों के घाटों में मछली पालन के लिए दस वर्ष का पट्टा दिया जाए
- कश्यप निषाद समाज को नदियों झीलों तालाबों, पोखरो की कछारी व कटरी की जमीन 99 वर्ष के पट्टे पर दी जानी चाहिए
- श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज सहित सभी महर्षियों की जयंती की छुट्टी घोषित की जाए
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कश्यप समाज के अशिक्षित लोग गुड़, शक्कर, खांडसारी व चीनी बनाने का कार्य करते हैं। कश्यप समाज का छह महीने के लिए बिजली का अस्थाई कनेक्शन दिया जाए और तीन सौ यूनिट बिजली महीने में मुफ्त दी जाए
- उत्तर प्रदेश में चीनी मिल लगने में कश्यप समाज के लोग बेरोजगार हो गए, पूरा समाज भुखमरी के कगार पर खड़ा है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि जो कश्यप समाज के शिक्षित नौजवान है उनको चीनी मिल के दफ्तर में व जो अशिक्षित है उनको चीनी मिल में लेवर की नौकरी दी जाए
- उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष गरीब मछुआ समुदाय के लोगो के लिए दो लाख आवास बनाए जाए

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed