{"_id":"60f135e18ebc3e13527ac0cf","slug":"up-crime-news-crooks-has-looted-in-hermitage-in-muzaffarnagar-and-attacked-on-a-sadhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेखौफ बदमाशों ने आश्रम में की लूट, विरोध पर महाराज पर हमला, तीर्थ नगरी के साधु-संतों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेखौफ बदमाशों ने आश्रम में की लूट, विरोध पर महाराज पर हमला, तीर्थ नगरी के साधु-संतों में आक्रोश
Fri, 16 Jul 2021 01:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:01 PM IST
सार
बेखौफ बदमाशों ने आश्रम में लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने महाराज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ स्थित कबीर निर्णय आश्रम के स्वामी प्रथकदास महाराज पर बदमाशों ने हमला करके आश्रम से हजारों की नकदी लूट ली। घटना को लेकर तीर्थ नगरी के साधु-संतों में रोष व्याप्त है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
तीर्थ नगरी में फिरोजपुर मार्ग पर स्थित आश्रम के संस्थापक स्वामी पृथक दास महाराज के पास गुरुवार शाम को एक बदमाश दर्शन करने के बहाने आया था। उसने देर रात को अपने दो और साथियों को आश्रम में बुला लिया। भोजन के उपरांत जब महाराज विश्राम करने लगे, इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी। महाराज ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया, जिससे महाराज अचेत हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश संदूक के ताले तोड़कर हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। आश्रम में महाराज अकेले रहते हैं। आगामी 14 अगस्त को आश्रम का वार्षिक उत्सव होना है। जिसके लिए महाराज चंदा एकत्र कर रहे थे। इस घटना से तीर्थ नगरी के साधु-संतों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार सुबह बराबर वाले आश्रम के महाराज रोजाना की भांति प्रथकदास महाराज से मिलने पहुंचे तो वह अचेत पड़े मिले। फिरोजपुर के प्रधान राजकुमार, पूर्व प्रधान नेमपाल आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान नेमपाल की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।