फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Conversion Allegations Against Phulat Madrasa, Three Probe Teams Formed in Muzaffarnagar

UP: क्या लोगों का ब्रेनवॉश कर मदरसे में कराया जा रहा धर्म परिवर्तन? फंडिंग के आरोप, जांच में जुटी तीन टीमें

Sat, 04 Jul 2026 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2026 01:58 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के फुलत स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोपों के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने तीन जांच टीमें गठित की हैं। पुलिस और एलआईयू ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Conversion Allegations Against Phulat Madrasa, Three Probe Teams Formed in Muzaffarnagar
1946 से चल रहे मदरसे में धर्मांतरण के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में 1946 से चल रहे मदरसा इन दिनों जांच के घेरे में है। खतौली क्षेत्र के फुलत गांव स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसा धर्मांतरण के आरोपों को लेकर चर्चा में है। योग आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने पांच लोगों के नाम और तस्वीरों की सूची जारी करते हुए मदरसा संचालकों पर पिछले दस वर्षों से धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सवाल है कि क्या सरकारी भूमि पर बने मदरसे में लोगों को ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने मदरसे में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गोली चलते ही कमरे में दौड़े परिजन, अंदर बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी बेटी, चार भाइयों की इकलौती बहन थी अक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों की सूची जारी, गंभीर आरोप लगाए
शुक्रवार को स्वामी यशवीर महाराज ने दो युवतियों समेत पांच लोगों की सूची और एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसे में हिंदू समुदाय के लोगों को रोजगार और अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी और उनके पुत्र मौलाना जुबेर अंसारी इस पूरे प्रकरण से जुड़े हैं। साथ ही मदरसे की भूमि, संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच कराने की भी मांग की।

UP: Conversion Allegations Against Phulat Madrasa, Three Probe Teams Formed in Muzaffarnagar
स्वामी यशवीर महाराज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई ने शुरू की जांच
आरोप सामने आने के बाद रतनपुरी थाना पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने मदरसे में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

दो घरों पर मिले ताले, एक परिवार गांव से बाहर
जांच के दौरान पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई, जिनका नाम सूची में शामिल किया गया है। तीन में से दो लोगों के घरों पर ताले मिले, जबकि एक व्यक्ति के घर उसकी पुत्रियां मिलीं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ननिहाल गए हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मदरसा प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार
मदरसा प्रबंधन की ओर से संचालक के भाई खुर्शीद ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि मदरसा केवल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

1946 से संचालित होने का दावा
जांच के दौरान मदरसा प्रबंधन ने अधिकारियों को बताया कि संस्थान वर्ष 1946 से संचालित है। मदरसे को वर्ष 2010 से पांचवीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है। यहां 310 विद्यार्थी और 21 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। भूमि से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed