फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Congress metropolitan and district presidents announced, see where and who has been given the command

UP: कांग्रेस जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा, देखें- पश्चिमी यूपी में कहां-किसे साैंपी कमान

Thu, 20 Mar 2025 11:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Mar 2025 11:53 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने बिजनाैर जनपद में पूर्व मंत्री ओमवती की पुत्रवधू हैनरीता राजीव सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

विज्ञापन
UP: Congress metropolitan and district presidents announced, see where and who has been given the command
हैनरीता राजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महानगर अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बिजनाैर जनपद में पूर्व मंत्री ओमवती की पुत्रवधू हैनरीता राजीव सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। हैनरीता कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नगीना विधानसभा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ चुकी है।

विज्ञापन


वर्तमान में वह जिला महासचिव के पद पर कार्य कर रही थी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  कसी वेणुगोपाल द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की सूची में बिजनौर से हैंनरीता का नाम आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

UP: Congress metropolitan and district presidents announced, see where and who has been given the command
अखलाक प्रधान - फोटो : अमर उजाला
शामली में फिर से अखलाक प्रधान को कमान, मुनेश देवी को शहर अध्यक्ष बनाया
कांग्रेस ने देर रात जिला और शहर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। फिर से पंजीठ गांव के अखलाक प्रधान को ही जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं जबकि  शामली के बड़ियाल मोहल्ले की पूर्व उपाध्यक्ष  मुनेश देवी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।  पूर्व में अखलाक ही जिलाध्यक्ष  थे। उनसे पूर्व दीपक कुमार सैनी जिलाध्यक्ष रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय और एआईसीसी महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की संस्तुति के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष की नई कमेटी की लिस्ट जारी की गई है।

UP: Congress metropolitan and district presidents announced, see where and who has been given the command
सतपाल कटारिया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सतपाल कटारिया बनाए गए जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर में कांग्रेस ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अनुसूचित जाति के सतपाल कटारिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक सुबोध शर्मा के पास जिलाध्यक्ष पद का दायित्व था।

मूल रूप से रोहाना कलां के रहने वाले और इन दिनों अंकित विहार में रह रहे सतपाल कटारिया बसपा में भी सक्रिय रहे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश के एससी एसटी मोर्चे में महासचिव के दायित्व पर कार्य कर रहे थे। शीर्ष नेतृत्व ने जिले में अनुसूचित जाति के रहने पर दांव खेलते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष रंजन मित्तल को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed