फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   up cm akhilesh yadav

चितरंजन के सपनों को साकार करेंगे : सीएम

Fri, 21 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप के
विज्ञापन
निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह व्यवहार कुशल और लोकप्रिय नेता थे। वह सदैव मुजफ्फरनगर के विकास के लिए कार्य करते रहे। सपा को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। चितरंजन के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।


चितरंजन स्वरूप के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने के बाद पुलिस लाइन में हैलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चितरंजन स्वरूप के निधन से सभी लोग दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ है।

मंत्रिमंडल के वह सीनियर नेता थे। वह ऐसे नेता थे, जो हमेशा गरीबों की चिंता करते थे। उनका आचरण और उनकी सादगी ने उन्हें जनता में लोकप्रिय बनाया। मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर उन्होंने बहुत सी योजनाएं बनाई थीं। इन योजनाओं को लेकर वह उनसे अक्सर मिलते रहते थे। इनमें अधिकतम योजनाएं नगर विकास और लोक निर्माण विभाग की हैं। दोनों ही विभागों के मंत्री उनके साथ शोक व्यक्त करने आए हैं। विकास की उनकी योजनाओं को पूरा कर उनके सपनों को साकार किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा में सुधार को बनाएंगे कार्ययोजना
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले सुल्तानपुर के प्राथमिक अध्यापक शिवकुमार पाठक को बर्खास्त करने के सवाल को सीएम अखिलेश टाल गए। उन्होंने कहा कि पहले जिस काम के लिए आए हैं, उस पर बात करें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अफसरों और माननीयों के बच्चों को सरकारी स्कूल में शिक्षा दिलाने के कोर्ट के आदेशों का अध्ययन किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा के सुधार के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed