फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP cattle will give competition to Haryana in five years: Balyan

पांच साल में हरियाणा को टक्कर देंगे यूपी के पशु : बालियान

Sat, 08 Apr 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP cattle will give competition to Haryana in five years: Balyan
राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का शुक्रवार को हुआ समापन
विज्ञापन

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद विजय पाल तोमर और विधायक पंकज सिंह ने भी मेले का सराहा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पशु एवं कृषि मेला किसानों में उत्साह भरने का काम करेगा। पशु पालन में यूपी की हरियाणा और पंजाब से प्रतिस्पर्धा होगी। पांच साल में यूपी के पशुपालक हरियाणा को टक्कर दे सकेंगे।
किसान मेले के समापन समारोह में संजीव बालियान ने कहा कि पशु पालन में पश्चिम के लोग हरियाणा और पंजाब की अपेक्षा पीछे हैं। पशु मेले का उद्देश्य यहां के किसानों को यह जानकारी देना था कि हम भी अच्छी नस्ल के पशुओं को पाल सकते हैं। जिस तरह का उत्साह किसानों में दिखाई दिया है, वह खुशी देने वाला है।
विज्ञापन



किसानों को पद्मश्री देकर मोदी ने उत्साह बढ़ाया : जयप्रकाश
हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि पशु मेले का आयोजन एक अच्छी शुरूआत है। अच्छी नस्लों के पशुओं को प्रोत्साहन मिलेगा। अच्छा दूध होगा तो अच्छे खिलाड़ी भी निकलेंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार किसानों को पद्मश्री देकर खेती में क्रांति लाने का काम किया। हरियाणा के तीन किसानों को पद्मश्री दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों आय बढ़ाने में पशुओं का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आर्थिक उत्थान कर रही सरकार : तोमर
भाजपा के सांसद विजय पाल तोमर ने कहा कि कृषि सरकार की प्राथमिकता में है। ग्रामीण विकास को लगातार फोकस किया जा रहा है। किसानों को खाद पर लगातार सब्सिडी दी जा रही है। नई तकनीक किसानों तक पहुंचाई जा रही है। समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद हो या इथेनॉल का उत्पादन, ये सब किसान के आर्थिक उत्थान के लिए हो रहा है।


किसानों के लिए लाए सबसे बड़ा बजट : सिंह
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसानों के लिए काम करना भाजपा अपना नैतिक दायित्व मानती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं के केंद्र में किसान है। किसानों के लिए 1.25 लाख करोड़ का बजट रखा गया है। देश की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब किसान मजबूत होगा। भाजपा ने किसानों पर लाठी नहीं चलाई, सम्मान रखते हुए बिल वापस लिए। जब तक किसान के चेहरे पर मुस्कान और उसकी आंखों में चमक नहीं आती, भाजपा उसके लिए काम करती रहेगी।

गन्ने की प्रजाति 0238 के जनक का हुआ अभिनंदन
गन्ना किसानों की आय डेढ़ गुनी से लेकर दो गुनी तक करने वाले पद्मश्री डॉ बख्शीराम का मंच पर डॉ संजीव बालियान ने स्वागत किया। बालियान ने कहा कि 0238 की प्रजाति की खोज कर बख्शीराम ने गन्ने के उत्पादन से लेकर चीनी की रिकवरी तक को बढ़ा दिया है।


लोक कलाकारों ने बढ़ाई शान
पशु मेले में हरियाणा के जींद से आए गायक रामकेश जीवनपुरिया के गीतों पर लोग जमकर झूमे। उनके गीत पहले आली हवा... को सराहना मिली। किसान भावुक हो गए। उनकी हर प्रस्तुति ने एक अलग ही छाप छोड़ी। इसके अलावा पलवल से आई पार्टी ने प्रस्तुति देकर लोक संगीत की महत्ता को दिखा दिया।



ये लोग रहे शामिल
मंच पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ उमेश सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, प्रमुख अक्षय पुंडीर, नरेंद्र सिंह, अरविंद त्यागी, विजय सैनी, रूपेंद्र सैनी, देवव्रत त्यागी, प्रदीप सैनी, सुखवेंद्र सोम, सतपाल पाल, जगदीश पांचाल मौजूद रहे। संचालन राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं सुधीर सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed