फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Cabinet meeting: Increase in sugarcane price by 20 per quintal and Tikait brothers said this is very low

तोहफा: 20 रुपये बढ़ा गन्ना मूल्य, योगी सरकार के कैबिनेट फैसले पर टिकैत बंधुओं ने कही ये बड़ी बात

Thu, 18 Jan 2024 01:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। वहीं, गन्ना मूल्य की बढ़ोतरी पर टिकैत बंधुओं ने कहा कि खेती महंगी हो रही है, इतनी बढ़ोतरी से क्या होगा।

विज्ञापन
UP Cabinet meeting: Increase in sugarcane price by 20 per quintal and Tikait brothers said this is very low
राकेश टिकैत और नरेश टिकैत - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खेती महंगी हो रही है। कृषि यंत्रों, कीटनाशक, जुताई, डीजल समेत अन्य चीजों के दाम बढ़े हैं। छोटी जोत के किसानों के लिए हालात विकट हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 रुपये बढ़ाए हैं, लेकिन यह लाभकारी मूल्य नहीं है। इस दाम से किसान की आय दोगुनी नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा की है। कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। तीनों ही किस्मों में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को और अधिक राहत दिए जाने की जरूरत थी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि पिछले साल भी गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी, इस बार कम से कम हरियाणा और पंजाब जितना गन्ने का भाव तो होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed