{"_id":"6378db8e82de8970e90e2803","slug":"up-by-election-bjp-leader-vikram-saini-said-that-bahubali-will-be-beaten-by-women-in-khatauli-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: BJP नेता विक्रम सैनी बोले- खतौली चुनाव में महिला के हाथों पिटेगा बाहुबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: BJP नेता विक्रम सैनी बोले- खतौली चुनाव में महिला के हाथों पिटेगा बाहुबली
Sat, 19 Nov 2022 07:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:05 PM IST
सार
यूपी उपचुनाव अपडेट : BJP नेता विक्रम सैनी ने कहा कि खतौली चुनाव में महिला के हाथों बाहुबली पिटेगा। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा।
विज्ञापन
माइक लेकर बोलते भाजपा नेता विक्रम सैनी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली उप चुनाव में बाहुबली शब्द का भाषणों में बार-बार जिक्र कर निशाने साधे जा रहे हैं। निवर्तमान भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि चुनाव में बाहुबली महिला के हाथों से पिटेगा, मुंह दिखाएगा और इसके बाद वापस लौट जाएगा।
विज्ञापन
विधायक का बयान शनिवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई। खतौली में आयोजित सभा में विक्रम सैनी ने यह बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए जेल गए थे। उनकी पत्नी गांव की प्रधान रहीं। संगठन में मंडल उपाध्यक्ष रहीं। वह खुद जिला पंचायत सदस्य और विधायक रहे, यह सब भाजपा के दम पर हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
इसके बाद सैनी ने यह भी कहा कि मेरी पत्नी ने मुझे ही फिट रखा, इसलिए मैं आपकी सेवा करता रहा। घरवाली फिट रखने वाली न हो तो आदमी फिट नहीं रह सकता। राजनीति तो बिल्कुल भी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप