{"_id":"65132bcde6ff4b577a0b68e4","slug":"up-board-exam-physical-verification-of-schools-begins-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-8365-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विद्यालयों का भौतिक सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विद्यालयों का भौतिक सत्यापन शुरू
Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
- दो बैच परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित विद्यालय परीक्षा केंद्र के लिए मान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरु हो गई है। डीएम की ओर से बनाई गई समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने में जुट गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति के तहत विद्यालयों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इस बार वहीं, विद्यालय परीक्षा केंद्र के लिए मान्य होंगे, जो दो बैच परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित हो चुके है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी गई परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति में दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें कहा गया कि मान्यता मिलने के बाद जिन विद्यालयों के परीक्षार्थियों के कम से कम दो बैच परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित हो चुके हो, वो ही विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए मान्य होंगे। हालांकि इसमें राजकीय विद्यालयों को इस शर्त से छूट दी गई है। जिसको लेकर जिला स्तर पर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के माध्यम से भी जांच कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालयों में निरीक्षण किया जा रहा है। समिति भी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का कार्य कर रही है। इस बार हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के कुल 58 हजार 563 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उसी के हिसाब से परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी।