फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Block Pramukh Chunav 2021: BJPs unopposed Will become chief in four blocks in Muzaffarnagar

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : मुजफ्फरनगर में भाजपा के चार निर्विरोध प्रमुख बनेंगे, सहारनपुर में चार बीजेपी प्रत्याशी की जीत तय

Thu, 08 Jul 2021 08:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Jul 2021 08:33 PM IST
सार

पुरकाजी ब्लाक में भाजपा की मालती देवी और निर्दलीय मंजू के बीच मुकाबला होगा। शाहपुर में भाजपा के अरविंद त्यागी, रालोद के अनुज बालियान और राखी त्यागी ने नामांकन किया।

विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav 2021: BJPs unopposed Will become chief in four blocks in  Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के नौ ब्लाकों में से चार ब्लाकों में भाजपा समर्थित निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जायेंगे। इन ब्लाकों में एक-एक नामांकन ही आया है। इनमें सदर ब्लाक से वर्षा चौधरी, मोरना से अनिल राठी, चरथावल से अक्षय पुंडीर और बघरा रितु चौधरी की जीत तय मानी जा रही है। वहीं सहारनपुर के 11 ब्लॉक में से चार ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर केबघरा ब्लाक में भाजपा की रितु चौधरी और विपक्ष की अनुराधा चौधरी ने नामांकन किया था। अनुराधा का नामांकन निरस्त करने को लेकर विपक्ष ने यहां हंगामा किया। विपक्ष की सभी पार्टियों के नेता ब्लाक परिसर में पहुंच गए। 
विज्ञापन


बुढ़ाना में नाटकीय मोड में  सपा प्रत्याशी अजीत सिंह बबलू के पार्टी में शामिल होने के कारण भाजपा ने बबलू की मां  बोहती देवी को प्रत्याशी घोषित किया। बोहती देवी के सामने विपक्ष ने यहां पाल्लो देवी को प्रत्याशी बनाया है। दोनो के बीच सीधा मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरकाजी ब्लाक में भाजपा की मालती देवी और निर्दलीय मंजू के बीच मुकाबला होगा। शाहपुर में भाजपा के अरविंद त्यागी, रालोद के अनुज बालियान और राखी त्यागी ने नामांकन किया।

जानसठ में सपा प्रत्याशी योगेश गुर्जर, रालोद के सरदार मेजर सिंह, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने नामांकन किया। खतौली ब्लाक में हरीश अहलावत, श्यामोदेवी और संजो देवी ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस ब्लाक में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

सहारनपुर जनपद में कुल 11 ब्लाक प्रमुख पद हैं। बलियाखेड़ी, गंगोह, नानौता और मुजफ्फराबाद पर भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। नकुड़ ब्लाक से भाजपा के सुभाष चौधरी और सपा समर्थित मनोज कुमार ने नामांकन किया है। रामपुर मनिहारान ब्लाक पर भाजपा की गीता रानी और भाजपा के बागी डा.किरणपाल का नामांकन हुआ।

पुवांरका ब्लाक में भाजपा की मीना राणा और बसपा से मेहरबान आलम ने नामांकन किया है। साढौली कदीम ब्लाक में भाजपा से चौधरी विश्वास, निर्दलीय प्रत्याशी सुमन देवी और विश्वास कुमार ने नामांकन किया।

नागल में भाजपा प्रत्याशी संजना, भाकियू समर्थित राजेश और निर्दलीय लक्ष्य चौधरी व अर्जुन ने नामांकन किया है। देवबंद ब्लाक पर भाजपा से ममता त्यागी, सपा से नितिशा राणा, निर्दलीय पिंकी व रूपेश ने नामांकन किया है। सरसावा ब्लाक में बसपा से ताहिर हसन और निर्दलीय सिराज चौधरी ने नामांकन किया है।

नानौता ब्लॉक में चांदनी राणा व उनके पति ऋषिपाल राणा ने नामांकन किया। गंगोह ब्लाक में भाजपा से सुमन और सपा समर्थित बबली ने नामांकन किया। बबली का नामांकन निरस्त हो गया है।बलियाखेडी ब्लाक में भाजपा की सुमन और निर्दलीय मीनाक्षी ने नामांकन किया। मीनाक्षी का नामांकन निरस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed