फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: BKU President Naresh Tikait says Jayant will suffer loss if farmers are not able to take decision

UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान

Thu, 15 Feb 2024 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भाजपा के साथ हैं अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करा पाए तो बात उल्टी भी पड़ सकती है।

विज्ञापन
UP: BKU President Naresh Tikait says Jayant will suffer loss if farmers are not able to take decision
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भाजपा के साथ ही हैं, अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो उन्हें नुकसान होगा। सरकार भी समझ ले कि सिर्फ चौधरी साहब को भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा, अन्नदाता की समस्याओं का समाधान भी करना होगा।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे घटनाक्रम पर बुधवार को पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जयंत सिंह भाजपा के साथ गए, अब उन्हें देश के किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भी आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू ने सिसौली बुलाई पंचायत, कई राज्यों के किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल, आंदोलन की बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान नहीं करा पाए जयंत तो उल्टी पड़ सकती है बात: टिकैत
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि अगर जयंत किसानों का समाधान नहीं करा पाए तो बात उल्टी भी पड़ सकती है। 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है। पूरे देश का किसान एक है। सरकार पंजाब या हरियाणा के किसानों को अकेला समझने की भूल न करे।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सिर्फ भारत रत्न से किसानों का काम नहीं चलेगा। गन्ने का मुद्दा, एमएसपी और अन्य मुद्दे हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि किसान ही देश का पेट भरता है। किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। पूरे देश के किसानों की निगाह दिल्ली पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed