फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Assembly Election 2022: the Politics of all four seats has changed after former MP Harendra Malik joined the SP in Muzaffarnagar

यूपी चुनाव 2022: पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के सपा में शामिल होने से बने नए समीकरण, बदल गया चारों सीटों का गणित

Wed, 10 Nov 2021 03:48 AM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 03:48 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे के सपा में शामिल होने के बाद जिले की चार सीटों का गणित बदल गया है। वहीं चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही सियासी उठापटक तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: the Politics of all four seats has changed after former MP Harendra Malik joined the SP in Muzaffarnagar
सपा में शामिल हुए हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सियासत के महारथी अपना-अपना गणित बैठाने में लगे हुए हैं। सपा और रालोद के बीच गठबंधन लगभग तय है। सीटों के बंटवारे के गणित में सपा और रालोद मुजफ्फरनगर जिले की चार-चार सीटों पर दावा कर रहा है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के सपा में शामिल हो जाने से चरथावल सीट पर नए समीकरण बन रहे हैं। अब फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही सियासी उठापटक तेज हो गई है। चुनावी मैदान में उतरने के लिए सभी अपना गणित लगाते हुए दावा ठोक रहे  हैं। रालोद और सपा के बीच गठबंधन में सबसे ज्यादा अहम सीटों का बंटवारा है। चर्चा है कि शुरुआती बातचीत में रालोद ने बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर और पुरकाजी सीट पर दावा किया है। रालोद की मंशा है कि सपा को सिर्फ खतौली और सदर सीट ही दी जाए। उधर, सपा भी चार सीटों पर दावा कर रही है। सदर, खतौली और चरथावल के अलावा मीरापुर और पुरकाजी में सपा एक सीट चाहती है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे तो सीटों को लेकर सियासी गणित और अधिक गरमाएगा। दोनों राजनीतिक दल शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपना-अपना गणित बता रहे हैं। दोनों दलों के स्थानीय नेताओं ने हाईकमान को गणित समझाया है, अब सीटों पर फैसला शीर्ष नेतृत्व को करना होगा।
विज्ञापन


हरेंद्र मलिक सपाई हुए तो चरथावल पर फंसा पेंच
गठबंधन में रालोद ने चरथावल विधानसभा पर भी अपना दावा किया था। लेकिन पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक के सपा में शामिल हो जाने के बाद सीट का गणित बदल गया है। पूर्व विधायक पंकज मलिक चरथावल से दावेदारी पेश कर सकते हैं। मलिक परिवार के सपाई बनते ही चरथावल विधानसभा सीट पर पेंच फंस गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

कौन किस सीट को छोड़ रहा
गठबंधन में रालोद सदर और खतौली विधानसभा को सपा के लिए छोड़ना चाहती है। जबकि सपा बुढ़ाना विधानसभा को रालोद के लिए छोड़ने के लिए तैयार है। मीरापुर और पुरकाजी पर बैठकर बात करने की स्थिति है, जबकि चरथावल पर सबसे अधिक उठापटक रहेगी।

वर्तमान में सपा-रालोद खाली हाथ
जिले की प्रत्येक सीट पर भाजपा का कब्जा है। सदर सीट पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना में भाजपा के उमेश मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट पर प्रमोद ऊंटवाल, मीरापुर में अवतार भड़ाना और खतौली में विक्रम सैनी विधायक है। चरथावल से विधायक चुने गए विजय कश्यप का निधन हो चुका है। वर्तमान में सभी सीटों पर भाजपा के विधायक है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सीटों का बंटवारा हाईकमान करेगा। शीर्ष नेतृत्व को पूरा गणित बताया गया है। - प्रमोद त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष 

समय-समय पर जो जानकारियां मांगी गई है, वह नेतृत्व को दी जा रही है। सीटों के बंटवारे पर शीर्ष नेतृत्व का फैसला मान्य होगा। - प्रभात तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed