फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP : AQI reached 340 in Muzaffarnagar and people are finding it difficult to breathe

सांस लेना भी मुश्किल: AQI पहुंचा 335 के पार, इन मरीजों के सामने बड़ा संकट, जानिए वेस्ट यूपी का हाल

Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जिले में सोमवार को एक्यूआई 335 के पार पहुंच गया। ऐसे इन मरीजों के सामने बड़ा संकट है।

विज्ञापन
UP : AQI reached 340 in Muzaffarnagar and people are finding it difficult to breathe
मुजफ्फरनगर में एक्यूआई पहुंचा 340 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी में प्रदूषित हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्तर पर रहा। मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक्यूआई औसत 340 के बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों पर छिड़काव कराया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा, इसके अलावा लोगों को सांस लेने में भी मुश्किलें हुईं। जिले में प्रदूषण की बड़ी वजह बढ़ती वाहनों की संख्या और मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण कार्य हैं। टीबी, दमा और अन्य सांस की बीमारियों के मरीजों को सुबह और शाम के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

किस दिन कितना रहा प्रदूषण
तिथि                     एक्यूआई

06 नवंबर             340
05 नवंबर             279
04 नवंबर             238
03 नवंबर             254
02 नवंबर            234
01 नवंबर            160

पॉलिथीन लदे ट्रक को तितावी में रोका गया
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे के माध्यम से जिले में लगाए गए पॉलिथीन लदे ट्रक को तितावी में रोका गया है। विभाग को जानकारी मिली थी कि इन पॉलिथीन को कोल्हू में ईंधन के रूप में जलाया जाएगा। इसके बाद टीम तितावी पहुंची और पुलिस की मदद से ट्रक रुकवा लिया। पॉलिथीन होने की पुष्टि हुई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि जिलेभर में टीमें बनाकर चेकिंग कराई जा रही है। जिन कोल्हू या फैक्ट्ररी पर भी पॉलिथीन की सप्लाई होगी, वहां पर भी उत्पादन बंद करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed