Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Another verdict delivered in the Muzaffarnagar riots case; five accused acquitted—find out the full story.

यूपी: मुजफ्फरनगर दंगा मामले में आया एक और फैसला, पांच आरोपियों को किया दोषमुक्त; मुकर गए गवाह

Thu, 05 Nov 2026 10:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 05 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के गांव मुंडभर में मकान में आग लगा दी गई थी। धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ की थी। 13 साल पुराने इस मामले में पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। गवाहों के पक्षद्रोही होने से आरोपियों को राहत मिली। 

विज्ञापन
UP: Another verdict delivered in the Muzaffarnagar riots case; five accused acquitted—find out the full story.
मुजफ्फरनगर दंगा। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में वर्ष 2013 के दंगे में मकान और मस्जिद में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने आरोपों को साबित नहीं कर पाने के आधार पर आरोपियों को संदेह का लाभ दिया। विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अभियोजन के अनुसार आठ सितंबर 2013 की शाम करीब छह बजे आरोपियों समेत करीब 50 लोग हथियारों और ज्वलनशील पदार्थों के साथ शिकायतकर्ता के घर में घुस आए थे। आरोप था कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली और मकान में आग लगा दी।
इसके अलावा पास स्थित मस्जिद में भी तोड़फोड़ और आगजनी कर चंदे के करीब एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया गया था। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 18 सितंबर 2013 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी अनुज, विक्कू उर्फ अरविंद, नीटू, अंकित और रामकुमार के खिलाफ बलवा, घातक हथियारों से लैस होकर हमला करने, लूट, आगजनी, तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया। दो मामलों का एक साथ ट्रायल हुआ।
 
विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने वादी शाहबुद्दीन, साजिद अली और आबिद अली को गवाह के रूप में पेश किया। हालांकि, तीनों गवाहों ने अभियोजन की कहानी का समर्थन नहीं किया और पक्षद्रोही हो गए। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों मामलों में पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा; ये रहेगा रूट डायवर्जन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed